नृपेन्द्र मिश्र को ‘ऑडर ऑफ द राइजिंग सन, गोल्ड एण्ड सिलवर स्टार’ सम्मान

नृपेन्द्र मिश्र से अपरिचित तो शायद ही इस समय कोई होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वे प्रमुख सचिव थे। यह उनका पुराना परिचय है। आज वे राम मंदिर तीर्थ निर्माण समिति के अध्यक्ष हैं।

जवाहरलाल नेहरू संग्रहालय और पुस्तकालय ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। यह तो सभी जानते हैं। इसी महीने जापान सरकार ने उन्हें ‘ऑडर ऑफ द राइजिंग सन, गोल्ड एण्ड सिलवर स्टार’ सम्मान से विभूषित करने का निर्णय लिया है। क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यायल में रहते हुए उन्होंने जापान- भारत के आर्थिक संबंधों की प्रगाढ़ता के लिए जो कार्य किए उसके प्रति आभार प्रकट करने के लिए जापान सरकार ने यह निर्णय किया है। जापान के दूतावास ने बताया है कि भारत और जापान के संबंधों को 2014 से 2019 के बीच नृपेन्द्र मिश्र ने ऊंचाई दी और गहराई भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Name *