ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध का मुख्य कारण परमाणु कार्यक्रम और मध्य पूर्व में किसका वर्चस्व और प्रभाव हो इस पर केन्द्रित है।यह क्षेत्र दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडारों का केंद्र है। भारत अपनी तेल आवश्यकताओं का लगभग 80% आयात करता है, जिसमें से एक बड़ा हिस्सा इसी क्षेत्र से आता है। इसलिए, इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार का संघर्ष भारत की ऊर्जा आपूर्ति और अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है।
युद्ध के कारण तेल उत्पादन और निर्यात में भारी बाधाएं उत्पन्न हुईं है । खाड़ी क्षेत्र में तेल उत्पादन ठप हो गए हैं , जिससे वैश्विक बाजार में तेल की कमी हो गई है ।इसका सीधा असर भारत पर पड़ा है क्योंकि उसे वैकल्पिक स्रोतों से तेल खरीदना पर रहा है , जो अधिक महंगा है । इस स्थिति ने भारत की ऊर्जा आपूर्ति को अस्थिर कर दिया और ऊर्जा सुरक्षा की गंभीर चिंता पैदा हो गयी है ।
युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है ,युद्ध से पहले तेल की कीमत 70 डालर के आसपास था । तेल की कीमतें अचानक बढ़ जाने से भारत के आयात बिल में भारी वृद्धि होगी । इससे देश का व्यापार घाटा बढेगा और विदेशी मुद्रा भंडार पर भी दबाव परेगा ।
ऊर्जा कीमतों में वृद्धि का व्यापक आर्थिक प्रभाव पड़ेगा । पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन लागत बढ़ेगी , जिससे महंगाई में वृद्धि होगी । उद्योगों की उत्पादन लागत भी बढ़ गई, जिससे आर्थिक विकास प्रभावित होगा । इस
प्रकार, ईरान और अमेरिका युद्ध ने भारत की अर्थव्यवस्था पर अप्रत्यक्ष रूप से भी नकारात्मक प्रभाव डालेगा ।
युद्ध ने भारत को यह समझने पर मजबूर किया कि केवल एक क्षेत्र पर ऊर्जा के लिए निर्भर रहना जोखिमपूर्ण है। भारत ने ऊर्जा स्रोतों के विविधीकरण की दिशा में कदम उठाए हैं । अफ्रीका, रूस और दक्षिण अमेरिका जैसे क्षेत्रों से तेल आयात बढ़ाने के प्रयास किए गए हैं । साथ ही, प्राकृतिक गैस, नवीकरणीय ऊर्जा और परमाणु ऊर्जा के विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है ।
युद्ध के अनुभव से सीख लेते हुए भारत ने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार बनाने की दिशा में काम शुरू कार दिया है । इसका उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में तेल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। आज भारत के पास कुछ दिनों के लिए पर्याप्त तेल भंडार मौजूद है, जो संकट के समय सहायक होता है।
ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारत ने सौर, पवन और जल विद्युत जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के विकास पर जोर दिया है । इससे न केवल आयात पर निर्भरता कम होती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है। युद्ध जैसे संकटों ने इस दिशा में सोच को और मजबूत किया। भारत ने खाड़ी देशों के साथ अपने कूटनीतिक संबंधों को भी मजबूत किया है ताकि ऊर्जा आपूर्ति स्थिर बनी रहे। सऊदी अरब, यूएई और कतर जैसे देशों के साथ दीर्घकालिक समझौते किए गए हैं। इससे भारत को ऊर्जा आपूर्ति में स्थिरता और विश्वसनीयता मिलती है।
खाड़ी क्षेत्र में लाखों भारतीय काम करते हैं। युद्ध के दौरान वहां की अस्थिरता के कारण इन प्रवासियों की स्थिति प्रभावित हुई। इससे भारत को न केवल मानवीय संकट का सामना करना पड़ा, बल्कि विदेशी मुद्रा भेजने में भी कमी आई, जो भारत की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।
ईरान और अमेरिका युद्ध ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा की कमजोरियों को उजागर किया है और उसे आत्मनिर्भरता तथा विविधीकरण की दिशा में कदम उठाने के लिए प्रेरित किया है । इस युद्ध से मिले सबक के आधार पर भारत ने अपनी ऊर्जा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। आज भारत न केवल अपने ऊर्जा स्रोतों को विविध बना रहा है, बल्कि नवीकरणीय ऊर्जा और रणनीतिक भंडार के माध्यम से भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार हो रहा है।युद्ध ने यह स्पष्ट कर दिया कि ऊर्जा सुरक्षा केवल आर्थिक मुद्दा नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। भारत को भविष्य में भी इस दिशा में सतर्क और सक्रिय रहना होगा ताकि वह वैश्विक अस्थिरताओं के बावजूद अपनी ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित रूप से पूरा कर सके।
