कर्नाटक: भविष्यवाणियों में चुनाव परिणाम

प्रज्ञा संस्थानमतदान के साथ ही कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों की भविष्यवाणी शुरू हो गई. इसके मद्देनज़र कई सर्वेक्षण एजेंसियों ने अपने अनुमान जाहिर किये. एशियानेट जन की बात के एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त हासिल करने की संभावना जताई गई है। इसके अनुसार भाजपा को 94 से 117 सीटें, कांग्रेस को 91 से 106 सीटें तथा जेडीएस को 14-24 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है। वहीं अन्य के खाते में दो सीटें जा सकती हैं।

न्यूज नेशन और पी मारक्यू के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 114 सीटें, कांग्रेस को 86 सीटें, जेडीएस को 21 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में तीन सीटें जा सकती हैंटीवी9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रैट एग्जिट पोल में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा पिछड़ती दिख रही है। कांग्रेस को 99 से 109 सीटें, भाजपा को 88से 98 सीटें, जेडीएस को 21-26 सीटें और अन्य को शून्य से लेकर चार सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। ऐसे ही रुझान रिपब्लिक और पी मारक्यू के भी हैं. इनके एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 85 से 100 सीटें, कांग्रेस को 94 से 108, जेडीएस को 24-33 सीटें और अन्य को दो से छह सीटें मिलने की संभावना है।

इसी प्रकार टीवी9 कन्नड सी-वोटर ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 83 से 95 सीटें, कांग्रेस को 100 से 112 सीटें, जेडीएस को 21-29 सीटें मिलने की उम्मीद व्यक्त की है। वहीं अन्य के खाते में दो से छह सीटें जा सकती हैं. जी न्यूज़ और MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 103-118 सीटें, बीजेपी को 79-94 सीटें मिलने की संभावना है। जबकि जेडीएस को 25-33 सीटें व अन्य के खाते में दो से पांच सीटें जा सकती हैं।

टाइम्स नाउ ईटीजी ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 78 से 92 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, कांग्रेस को 106 से 120 सीटें मिल सकती हैं। इस एग्जिट पोल में जेडीएस को 20-26 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो से चार सीटें जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Name *