बिहार, जम्मू-कश्मीर समेत बदले गए पांच राज्यों के राज्यपाल

 

बीजेपी के सीनियर लीडर लालजी टंडन  को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, बिहार के मौजूदा राज्यपाल सतपाल मलिक को जम्मू कश्मीर का गवर्नर नियुक्त किया गया है। वह एन एन वोहरा की जगह लेंगे। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि टंडन बिहार में मलिक की जगह लेंगे। इन लोगों के अलावा सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की नई राज्यपाल होंगी। हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा भेजा गया है। त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय अब मेघालय के राज्यपाल होंगे। मेघालय के राज्यपाल गंगाप्रसाद का तबादला सिक्किम कर दिया गया है।

बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को आतंकवाद प्रभावित जम्मू कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति में 72 वर्षीय मलिक की नियुक्ति की घोषणा मोदी सरकार की कश्मीर रणनीति में बदलाव का भी संकेत लेकर आई है। इस साल जून में पीडीपी के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन से भाजपा के बाहर होने के बाद जम्मू कश्मीर में फिलहाल राज्यपाल शासन लगा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश से भाजपा के कद्दावर नेता और दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विश्वस्त सहयोगी रहे लालजी टंडन, सत्यदेव नारायण आर्य और बेबी रानी मौर्य को क्रमश: बिहार, हरियाणा और उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया है। आर्य और रानी मौर्य भी बीजेपी के हैं और क्रमश: बिहार और उत्तरप्रदेश से आते हैं| 1967 के बाद जम्मू कश्मीर मेंकिसी राजनैतिक व्यक्ति  को बनाया गया राज्यपाल |
मलिक जम्मू कश्मीर में कर्ण सिंह के बाद पहले ऐसे राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले नेता हैं जिन्हें राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कर्ण सिंह 1965 से 1967 तक प्रदेश के राज्यपाल थे। मलिक की नियुक्ति ऐसे समय हुयी है जब राज्य में राजनीतिक स्थितियां भी बदल रही है। चर्चा है कि महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीडीपी के कुछ असंतुष्ट विधायक बीजेपी से हाथ मिला सकते हैं। मलिक की नियुक्ति के साथ पूर्व नौकरशाह एन.एन. वोहरा का राज्यपाल के तौर पर 10 साल का कार्यकाल खत्म हो गया है। वोहरा ने 25 जून, 2008 को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल का पदभार ऐसे वक्त ग्रहण किया था जब प्रदेश में अमरनाथ आंदोलन चल रहा था।

विभिन्न दलों से जुड़े रहे मलिक ने अपने छात्र दिनों में मेरठ विश्वविद्यालय में सोशलिस्ट नेता के तौर पर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की थी। बाद के दिनों में वह बीजेपी के उपाध्यक्ष बने और पिछले साल बिहार के राज्यपाल नियुक्त किए गए । अपने लंबे राजनीतिक करियर में मलिक भारतीय क्रांति दल, लोक दल, कांग्रेस और जनता दल और बीजेपी में रहे। वर्ष 1974 में उत्तरप्रदेश के बागपत से चौधरी चरण सिंह के भारतीय क्रांति दल से वह विधायक बने। वह 1984 में कांग्रेस में शामिल हुए और पार्टी से राज्यसभा सदस्य बने लेकिन मलिक 1988 में पाला बदलकर वीपी सिंह के नेतृत्व वाले जनता दल में शामिल हो गए और 1989 में पार्टी के टिकट पर अलीगढ़ से सांसद बने। वर्ष 2004 में मलिक बीजेपी में शामिल हुए। चौधरी चरण सिंह के बेटे अजित सिंह से उन्हें लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। चार अक्टूबर 2017 को बिहार के राज्यपाल का पद संभालने के पहले वह बीजेपी के किसान मोर्चा के प्रभारी थे। मलिक केंद्रीय संसदीय कार्य और पर्यटन राज्यमंत्री रह चुके हैं|

आगरा से बीजेपी नेता बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की राज्यपाल नियुक्त की गई हैं। वहां पर दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त के के पॉल का कार्यकाल पूरा हो गया है। 73 वर्षीय बिहार में आठ बार विधायक रहे। वह 2010 में बीजेपी-जेडीयू सरकार में मंत्री भी रहे है। उन्हें हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Name *